19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी ग्राउंड अब बनेगा मिनी स्टेडियम

Modi Ground Bhilwara भीलवाड़ा शहर के आरसी व्यासनगर में नगर विकास न्यास नया मिनी स्टेडियम विकसित करेगा। प्रथम चरण में इसके निर्माण पर करीब 65 लाख रुपए खर्च होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
मोदी ग्राउंड अब बनेगा मिनी स्टेडियम

मोदी ग्राउंड अब बनेगा मिनी स्टेडियम

भीलवाड़ा शहर के आरसी व्यासनगर में नगर विकास न्यास नया मिनी स्टेडियम विकसित करेगा। प्रथम चरण में इसके निर्माण पर करीब 65 लाख रुपए खर्च होंगे।

शहर में मोदी ग्राउंड के नाम से पहचाने जाने वाले भीमगंज स्कूल के खेल मैदान को जिला प्रशासन अब मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करेगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मोदी ग्राउंड के अवलोकन के बाद यहां खेल मैदान के कायापलट के निर्देश न्यास को दिए। न्यास ने मिनी स्टेडियम में तब्दील करने की कार्ययोजना बनाई है। मैदान का अधिग्रहण न्यास ने कर लिया है।

ट्रेक, खेल कोर्ट बनेंगे
सचिव अभिषेक खन्ना ने बताया कि समूचे मैदान की चारदीवारी बनाई जाएगी। यहां मैदान में ट्रैक तैयार किया जाएगा। यहां फुटबाल मैदान बनाया जाएगा। बॉस्केटबॉल व वॉलीबॉल कोर्ट भी होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है।

मोदी पहली बार यहां हेलीकॉप्टर से उतरे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच साल पूर्व यहां पहली बार हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद से मैदान मोदी ग्राउंड के नाम से जाना जाता है। इस पर यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत कई हस्तियों के लिए हेलीपैड बन चुके हैं। यहां धार्मिक समेत विभिन्न संगठन व सामाजिक संस्थाओं की खेलकूद प्रतियोगिता यहां होती आई है।