
बनेड़ा थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व कस्बे में कब्रों से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
भीलवाड़ा।
बनेड़ा थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व कस्बे में कब्रों से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। छिपे खजाने की चाह में उसने कब्रों से छेड़छाड़ कर तांत्रिक क्रिया की।
थानाप्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि बनेड़ा निवासी यासीन खां कायमखानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने गत 16 अगस्त को कब्र से छेड़छाड़ की। इस सम्बंध में समाज की ओर से मामला थाने पर दर्ज कराया गया था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि छिपे खजाने की चाह में तांत्रिक क्रिया करने के लिए कब्रो से छेड़छाड़ की। इससे पूर्व सोमवार दोपहर में बनेड़ा से आए रजा-एे-मुस्तफा आम मुस्लिम कमेटी ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कमेटी के सदर सरवर बैग के नेतृव में कलक्टे्रट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया था।
गौरतलब है कि तालाब किनारे स्थित मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में 16 अगस्त की रात असामाजिक तत्वों द्वारा आधा दर्जन कब्रों के साथ हुई छेड़छाड़ से मुस्लिम समाज में रोष छा गया। इसकी जानकारी सुबह फतिहा पढने गए लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कब्रों का मौका मुआयना किया था। इसके बाद रजा ए मुस्तफा आम मुस्लिम कमेटी के सदर सरवर बेग ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया था।
खजाने के लालच में की थी छेड़छाड़
आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि खाजाना पाने की चाह में उसने तांत्रिक क्रिया के लिए क्रबों से छेड़छाड़ की थी। वह तांत्रिक क्रिया के माध्यम से खजाना पाना चाहता था।
Published on:
25 Sept 2017 11:56 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
