25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा जिले में 2000 से अधिक परिवारों को मिलेंगे आंशिक पट्टे

ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
2 min read
Google source verification
More than 2000 families in the district will get partial leases.

More than 2000 families in the district will get partial leases.

प्रदेश सरकार की ओर से ग्रमीण सेवा शिविर की शुरुआत हो गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। अभियान के तहत 16 विभागों की ओर से लोगों को 43 सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वर्तमान में यह सरकार की फ्लैगशिप योजना हो गई है। इसके लिए कलक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, जिला परिषद सीईओ सहित सभी को गाइड लाइन भेजने के साथ ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पहले सप्ताह में यह शिविर 4 दिन चलेगा। इसके बाद हर सप्ताह 2 या 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को लगेगा। सभी शिविर पंचायत मुख्यालय पर संचालित किए जाएंगे। समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इन शिविरों के लिए प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं।

जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी ने बताया कि अभियान में 1500 से अधिक परिवारों को प्रोपर्टी पार्शियल पट्टे दिए जाएंगे। जबकि अक्टूबर में 2000 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। संबंधित जमीन का एक नंबर सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से जारी किया जाता है। भविष्य में इस नंबर से ही खरीदना-बेचना, लोन आदि हो सकेंगे। यह यूनिक नंबर होता है। इसे बदलना संभव इनसे जुड़े काम होंगे

गरीबों के लिए अलग से योजना, सभी योजनाओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, चिकित्सा विभाग की योजनाओं का लाभ, विधायक सांसद से जुड़े काम, पंचायत राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन, राजस्व, ऊर्जा, कृषि, वन, आयोजना विभाग के काम प्राथमिकता से होंगे।

इन स्थानों पर लगे शिविर

भीलवाड़ा जिले में पहले दिन सुवाणा में आरजिया व पालड़ी, हुरड़ा में गागेड़ा व लांबा, शाहपुरा में भोजपुर व ईटडि़या, सहाड़ा में उल्लाई व कोशीथल, रायपुर में आशाहोली व नारायण खेड़ा, मांडलगढ़ में होड़ा व खाचरोल, मांडल में सुरास व पीथास, कोटड़ी में आकोला व आमा, करेड़ा में बेमाली व लादुवास, जहाजपुर में पीपलूंद व भगुनगर, बिजौलिया में लक्षमीखेड़ा व भोपतपुरा, बनेड़ा में बामनिया, आसींद में बराणा व कांवलास में शिविर आयोजित किए गए।

आज यहां लगेंगे शिविर

गुरुवार को सुवाणा में पांसल व मालोला, हुरड़ा में कंवलियास व तस्वारिया, शाहपुरा में डाबला चांदा व बालापुरा, सहाड़ा में भूणास व महेन्द्रगढ़, रायपुर में बागोलिया व बोराणा, मांडलगढ़ में जालिया व बीकरण, मांडल में लुहारिया व चांखेड़, कोटड़ी में आसोप व उदलियास, करेड़ा में रामपुरिया व चावंडिया, जहाजपुर में उंचा व अमरवासी, बिजौलियां में मकरेड़ी व सदारामजी का खेड़ा, बनेड़ा में चमनपुरा व महुआ खुर्द, आसींद में बोरेला व कटार ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग