11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की हत्या कर शव झाडि़यों में फेंका

सदर थाना क्षेत्र के भड़ाणी खेड़ा गांव के निकट सोमवार दोपहर सड़क किनारे झाडि़यों में खून से सना युवक का शव मिला

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Murder of the young man in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara

सदर थाना क्षेत्र के भड़ाणी खेड़ा गांव के निकट सड़क किनारे झाडि़यों में खून से सना युवक का शव मिलने के बाद चिकित्‍सालय में जमा ग्रामीण

भीलवाड़ा।

सदर थाना क्षेत्र के भड़ाणी खेड़ा गांव के निकट सोमवार दोपहर सड़क किनारे झाडि़यों में खून से सना युवक का शव मिला। मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान मिले है। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इस आधार पर जल्द खुलासे की उम्मीद है।

READ: पुराने मकान को गिराते समय पट्टियां टूटने से पांच श्रमिक दबे, मची अफरा तफरी

थानाप्रभारी यशदीप भल्ला ने बताया कि भड़ाणी खेड़ा से कुछ दूरी पर महिलाएं बकरियां चरा रही थी। इस दौरान सड़क के निकट औंधे मुंह गिरा शव देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम को बुला लिया गया। मृतक की पहचान भड़ाणी खेड़ा निवासी सांवरलाल (18) पुत्र भैरूलाल कीर के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि सांवरलाल रात में घर से निकला था। उसके बाद उसका पता नहीं चला। सूत्रों के मुताबिक सांवरलाल को कुछ लोगों के साथ बाइक पर जाते हुए ग्रामीणों ने देखा। पुलिस इस आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतका के पिता भैरूलाल ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: रोगियों की जान पर भारी डॉक्टरों की हड़ताल, वेंटिलेटर पर सरकारी अस्पताल

बस में जेब काटने के आरोप में चार महिलाओं को पकड़ा

रायला में अजमेर- भीलवाड़ा मार्ग पर सोमवार शाम को रोडवेज बस में सफर कर रही चार महिलाओं को एक पुरुष की जेब काटने के आरोप पकड़ा। जेब से दो हजार रुपए निकाल लिए थे। जिनके बाद रोडवेज बस की सवारियों के चारो महिलाओं की पिटाई की।चालक परिचालक ने रायला थाना में मामला दर्ज कराया गया था जो रायला पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर बनेड़ा में पेश किया। बस अजमेर से भीलवाड़ा जा रही थी।