
गांधीनगर नगर में विशाल मेगा मार्ट के सामने दोपहर एक बजे पुराने मकान को गिराते समय तीसरी मंजिल पर पट्टियां टूटने से मलबे के साथ 5 श्रमिक नीचे दब गए।
भीलवाड़ा।
गांधीनगर नगर में विशाल मेगा मार्ट के सामने दोपहर एक बजे पुराने मकान को गिराते समय तीसरी मंजिल पर पट्टियां टूटने से मलबे के साथ 5 श्रमिक नीचे दब गए। मलबे में दबने से 3 महिलाओ समेत पांच जने घायल हो गए। उनको 108 एंबुलेंस की मदद से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। जहां दो महिलाओं समेत तीन की हालत गंभीर होने से उनको ट्रोमा वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के कपड़ा मार्केट के व्यापारी दौड़े मलबा हटाकर अंदर दवे श्रमिकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि मकान में तोड़फोड़ का काम ठेकेदार लेबर कॉलोनी निवासी लादू लाल खटीक को दिया गया था। डॉक्टरों की हड़ताल के बावजूद मौजूदा चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया।
घायल होने वालों में बिसनिया पारोली निवासी राजू उर्फ मुकेश बंजारा, शाहपुरा क्षेत्र के आमली बंगला हाल पालड़ी निवासी गुड्डी पुत्री रामलाल बंजारा, पारोली थाना क्षेत्र के छपडेल निवासी एसी बंजारा दौलतगढ़ हाल बाबा धाम निवासी भगवान की पत्नी रामेश्वर खटीक समेत पांच घायल हुए।
पचास हजार की देशी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
रायला क्षेेत्र में भीलवाड़ा अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 79 हाइवे पर लाम्बिया कला चौराहे पर पुलिस ने एक टेंपो से 39 पेटी शराब पकड़ी। शराब की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। यह शराब रायला से बनेड़ा ले जाई जा रही थी।जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक टेंपों को रुकवाकर तलाशी लो और पूछताछ की जिसमे वाहन चाल सन्तोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। वाहन की तलाशी ली तो उसमें देशी शराब की 39 पेटी मिली थी।पुलिस ने इस मामले में चमनपुरा निवासी सुरेश खटीक और पप्पू मेरात को गिरफ्तार किया।
Published on:
06 Nov 2017 02:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
