17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसींद में रियाज की कुंडली खंगाल रही एनआईए, परिजनों के मोबाइल हो रहे स्कैन, घरों के बाहर जाप्ता तैनात

रियाज के आसींद में किससे सम्पर्क थे ? कट्टरता फैलाने में रियाज के सम्पर्क में भीलवाड़ा जिले से कौन रहा ?

2 min read
Google source verification
आसींद में रियाज की कुंडली खंगाल रही एनआईए, परिजनों के मोबाइल हो रहे स्कैन, घरों के बाहर जाप्ता तैनात

आसींद में रियाज की कुंडली खंगाल रही एनआईए, परिजनों के मोबाइल हो रहे स्कैन, घरों के बाहर जाप्ता तैनात

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज के तार सरहद पार पाकिस्तान से जुड़ने और आतंकी गतिविधियों लिप्तता के बाद नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) आसींद तक पहुंची। एजेंसी रियाज की कर्मकुंडली खंगालने में लगी है। एनआईए रियाज और उसके परिजनों के मोबाइल को बारीकी से स्कैन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि रियाज के आसींद में किससे सम्पर्क थे, कट्टरता फैलाने में रियाज के सम्पर्क में भीलवाड़ा जिले से कौन रहा? एनआईए गहन पड़ताल कर रही है।


रियाज के भाइयों ने साफ कहा कि उसका गुनाह माफी लायक नहीं है। 11 भाई-बहनों में सबसे छोटे आरोपी रियाज सजा लायक है। परिजनों का कहना है कि उसके गुनाह को ऊपरवाला भी माफ नहीं करेगा। उसे कड़ी सजा होनी चाहिए। उधर, रियाज के परिजनों के घरों के बाहर गुरुवार को भी पुलिस जाप्ता रहा। चौबीस घंटे परिजनों की सुरक्षा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम बुधवार को आसींद आई थी। आसींद में रह रहे रियाज के चार भाइयों से अलग-अलग पूछताछ की। उनके मोबाइल नम्बर भी एनआईए टीम ले गई। एनआईए ने गुरुवार को रियाज और उसके परिजनों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली। रियाज के मोबाइल के वाटसअप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच की। परिजनों की भी कुछ समय की कॉल डिटेल निकाली गई।

सूत्रों के मुताबिक भाइयों की रियाज से कोई बोलचाल नहीं है। करीब डेढ़ माह पूर्व रियाज आसींद बस स्टैण्ड तक आया था। उसने फोन कर एक भाई को मिलने बुलाया था, लेकिन भाई मिलने नहीं गया। आसींद में रह रहे रियाज के चार भाइयों को हत्याकांड से आघात पहुंचा। उनका कहना था कि वर्ष-2001 से रियाज के घर छोड़ने के बाद भाई उससे बातचीत नहीं करते। न आपस में आना-जाना है। उधर, प्रदेश के भीलवाड़ा समेत कई जिलों में युवाओं को रियाज वाटसअप ग्रुप से जोड़कर उनका ब्रेनवॉश करने का काम करता था। यह गु्प भी एनआईए के हाथ लगा है। इसमें भीलवाड़ा जिले के कौन-कौन युवक जुड़े और उनका रियाज से सम्पर्क कितना रहा, इसका पता किया जा रहा है।