
लिफ्ट में 10 मिनट फंसा रहा नौ साल का बालक
भीलवाड़ा।
एमजीएच की एमसीएच इकाई में नौ साल का एक मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस गया। घटना का पता चलने पर टैक्नीशियन ने बालक को निकाला। वह करीब १० मिनट फंसा रहा।
आसींद के चारणों का खेड़ा निवासी अमरचंद रैगर का नौ साल का बेटा नरेश मामा के साथ मातृ एवं शिशु अस्पताल आया था। बालक के मामा की रिश्तेदार महिला भर्ती थी। मामा, वार्ड में था, जबकि नरेश बाहर निकल आया और खेलता हुआ लिफ्ट में चला गया। अंदर जाने के बाद नरेश ने लिफ्ट के बटन दबा दिए। लिफ्ट का गेट बंद हो गया। नरेश ने उल्टे-सीधे बटन दबा दिए। इससे लिफ्ट बंद हो गई और नरेश अंदर कैद हो गया। पता चलते ही चिकित्सालय प्रशासन ने पुलिस व टेक्नीशियन को सूचना दी गई।
एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, एमजीएच चौकी प्रभारी अनवर हुसैन व टैक्नीशियन तुरंत वहां पहुंच गए। टेक्नीशियन ने लिफ्ट को चालू कर नरेश को निकाला।
Published on:
27 Aug 2021 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
