5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब घर बैठे बनेगा पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड

डाक विभाग के कर्मचारी पहुंचेंगे घर: परिजन को नहीं होना पड़ेगा परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
Head Post Office in Shivpuri

डाक विभाग के कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर। Patrika

भीलवाड़ा जिले में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाना आसान हो गया। अब माता-पिता को भटकना नहीं पड़ेगा।आधार बनाने के दौरान बच्चों को परेशान होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद डाक विभाग ने परिजन को छूट दी। पांच साल के बच्चे के आधार कार्ड के लिए डाक विभाग ने पहल की। विभाग की टीम आपकी सूचना पर घर पहुंचेगी और निशुल्क आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगी।

डाक विभाग ने आधार कार्ड बनाने को लेकर सभी डाकपाल, सहायक शाखा डाकपाल को प्रशिक्षित किया है। जो सभी डाकघर में तैनात है। विभाग बच्चों के आधार कार्ड बनाने का शुल्क नहीं लेगा। यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराता है तो 50 रुपए शुल्क देना होगा। विभाग ने सभी डाक केंद्रों में आधार सुविधा उपलब्ध कराई है।

विभाग का ऐप करना पड़ेगा डाउनलोड

डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के घर बैठे आधार की व्यवस्था तत्काल लागू कर दी। आधार कार्ड बनाने के लिए स्वजन को मोबाइल पर डाक विभाग का पोस्ट इन्फो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरा करनी होगी। जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि। प्रक्रिया के बाद विभाग की टीम बच्चे का आधार कार्ड बनाने घर जाएगी।

निर्देश दिए हैं

डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही है। पांच वर्ष की कम उम्र के बच्चों के भी आधार कार्ड घर पर बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर सभी को निर्देश दिए हैं।

शैलेन्द्र कुमार, डाक अधीक्षक भीलवाड़ा