
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो युवकों को भारी पड़ गया। जहाजपुर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जहाजपुर।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो युवकों को भारी पड़ गया। जहाजपुर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। समाज के लोगों ने थाने पहुंच कर दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी।
थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि मनोहरगढ़ निवासी राकेश मीणा व झिकली निवासी लोकेश मीणा ने सोशल मीडिया पर समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे समाज में रोष व्याप्त हो गया। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश कांटिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने थाने पहुंच कर दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। इस सम्बंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक पर बैठा ले गया, फार्म हाउस ले जाकर दुष्कर्म
भीलवाड़ा महिला को रास्ते में रोककर युवक मोटरसाइकिल पर बैठा ले गया। फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि वह कारोही क्षेत्र से टेम्पो में बैठकर भीलवाड़ा आ रही थी। चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के निकट मुबारिक नामक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। बाइक पर बैठाकर फार्म हाउस में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
भीलवाड़ा चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर सुखाडि़या सर्किल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार सुखाडिया सर्किल के निकट युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट उसे टे्रन में डालकर मण्डपिया स्टेशन तक ले गया। वहां एम्बुलेंस की सहायता से उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने से उदयपुर रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
Published on:
07 Apr 2018 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
