भीलवाड़ा. शहर के धान मण्डी में मंगलवार शाम को सब्जी खरीदने आई वृद्ध महिला के गले से चेन पार हो गई। आसपास उचक्के की तलाश भी की गई, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर भीमगंज पुलिस वहां पहुंची।
जानकारी के अनुसार कृष्ण मोहल्ला निवासी विमला चेचाणी शाम को धान मण्डी में सब्जी खरीदने आई। खरीदारी के समय किसी ने उसके गले से सवा तोला वजनी सोने की चेन काट ली। उसने सब्जी विक्रेताओं को इसकी जानकारी भी दी। भीमगंज थाने से सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।