1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैक्स : 5 हजार बकायेदारों को कुर्की वारंट, वसूले 1.41 करोड़

नगर निगम टैक्स वसूल करने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम त्रैमासिक में विशेष अभियान शुरु किया है। एक से 15 जनवरी के बीच पांच हजार बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jan 16, 2026

Tax

नगर निगम कार्यालय : बाजार अधिकारी के कार्यालय में टैक्स जमा करने को लेकर चर्चा करते कारोबारी

नगर निगम टैक्स वसूल करने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम त्रैमासिक में विशेष अभियान शुरु किया है। एक से 15 जनवरी के बीच पांच हजार बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी किया है। अभियान के दौरान 1 करोड़ 41 लाख रुपए टैक्स वसूल किया है।

एक घंटे में जमा कराया 12 लाख रुपए

अभियान के दौरान माता चौक समेत कई अन्य जगहों पर दुकानों पर ताला जड़ दिया। एक घंटे के भीतर 12 लाख रुपए राजस्व वसूल किया है। इसमें जलकर व संपत्तिकर के साथ दुकान व काम्प्लैक्स का किराया भी शामिल है। भैरव तालाब निवासी कमालुद्दीन नोटिस लेकर कार्यालय पहुंचे। कमालुद्दीन को अधिकारी ने मोहल्ले में वसूली के दौरान एक घंटे की मोहल दी गई थी। तीन दिन बाद कार्यालय में जमा किया आवेदन

बाजार प्रभारी ने दी समझाइश

बाजार प्रभारी प्रकाश राजपूत ने टैक्स रेगुलर जमा करने की समझाइश दी। इस दौरान कई अन्य बकायेदारों ने टैक्स जमा किए। बाजार प्रभारी ने बताया कि टैक्स निर्धारित समय से नहीं जमा करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

वेतन समय से जारी नहीं होने से असंतोष

चालू माह में राजस्व वसूली के बाद भी शत प्रतिशत कर्मचारियों को समय से वेतन जारी नहीं हुआ। इसको लेकर कर्मचारियों में अंसतोष है। कर्मचारियों का कहना है कि राजस्व वसूली सख्ती से की जा रही है। पंद्रह दिन के भीतर वसूली अच्छी हुई है। इसके बाद भी कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हो रहा है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि समय से वेतन जारी किया जाए।

Story Loader