
On the lines of the board, 'common examination' for classes 9 and 11 will begin from March 7.
प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश भर में शनिवार से 9वीं और 11वीं कक्षा की समान परीक्षा शुरू होने जा रही है। ये परीक्षाएं 19 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस बार इन परीक्षाओं को पूरी तरह से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
निदेशालय के आदेशों के अनुसार, प्रदेश के सभी राजकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर एक ही समय-सारणी और एक समान प्रश्नपत्र लागू रहेगा। इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों का समान स्तर पर मूल्यांकन करना और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।
परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों का वितरण जिला मुख्यालय स्तर पर पहले ही पूरा कर लिया गया है। जिला और ब्लॉक स्तर के संग्रहण व वितरण केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रश्नपत्रों को पुलिस थानों में रखवाया गया है। संबंधित पीईईओ, यूसीईईओ, संस्था प्रधान और केंद्राधीक्षकों की यह जिम्मेदारी तय की गई है कि वे पुलिस थानों और एकल परीक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों को पूरी सुरक्षा के साथ समय पर परीक्षा हॉल तक पहुंचाएं। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन और पुलिस को भी परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास मुस्तैद रहने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Published on:
06 Mar 2026 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
