अजमेर तिराहा: अतिक्रमण की मार
अजमेर तिराहे पर बुकिंग खिड़की है। यह सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। कहने को यात्री प्रतीक्षालय है, लेकिन इसके अंदर और बाहर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। हाथ ठेले वालों की भरमार है। प्रतीक्षालय पर भी जलपान वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे प्रतीक्षालय नजर ही नहीं आता। इस मार्ग पर अजमेर, ब्यावर, जयपुर, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य रूट के लिए बसें जाती है। यहां भी पेयजल, टॉयलेट समेत अन्य मूलभूत सुविधा नहीं है।