13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओपन बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 23 से, हजारों छात्र होंगे शामिल, प्रवेश पत्र प्रमाणित करवाने की बाध्यता खत्म

राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड ने साल 2026 की मुख्य परीक्षाओं का बिगुल बजा

2 min read
Google source verification
Open Board: 10th-12th exams from 23rd, thousands of students to appear, requirement to get admit card certified abolished

ओपन बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 23 से, हजारों छात्र होंगे शामिल, प्रवेश पत्र प्रमाणित करवाने की बाध्यता खत्म

राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड ने साल 2026 की मुख्य परीक्षाओं का बिगुल बजा दिया है। 23 अप्रेल से परीक्षाएं शुरू होकर सीधे 20 मई तक चलेंगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा की समय सारणी और प्रवेश पत्र दोनों ही अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बीते वर्ष की भांति इस साल भी यह परीक्षाएं करीबन 2 माह पहले शुरू की जा रही हैं पिछले सालों में इन परीक्षाओं का आयोजन ग्रीष्मावकाश के पश्चात किया गया था जबकि इस साल के पेपर गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही शुरू हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों कक्षाओं के लिए राज्य भर में करीबन 77 हजार जबकि जिले भर में तकरीबन 1500 से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। स्कूलों में नया सत्र शुरु हो चुका है। ऐसे में परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रहेगी। हालांकि केंद्रों की स्वीकृति अभी जारी नहीं की है।

ये रहेगा 10वीं का टाइम टेबल

कक्षा-10 के लिए 23 अप्रेल को सिंधी, 24 को पंजाबी, 25 को अर्थशास्त्र, 27 को राजस्थानी, 28 को उर्दू, 29 को मनोविज्ञान, 30 को व्यवसायिक अध्ययन, 1 मई को गणित, 2 को हिंदी, 4 को गृह विज्ञान, 5 को चित्रकला, 6 को सामाजिक विज्ञान, 7 को डाटा एंट्री, 11 को भारतीय संस्कृति, 12 को अंग्रेज़ी, 13 को विज्ञान और 14 को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।

कक्षा-12 की समय सारणी

12वीं कक्षा के लिए 23 अप्रेल को हिंदी, 24 को गृह विज्ञान, 25 को पर्यावरण विज्ञान, 27 को अंग्रेज़ी, 28 को इतिहास, 29 को राजनीतिक विज्ञान, 30 को समाजशास्त्र, 1 मई को भूगोल, 2 को सिंधी साहित्य और अंग्रेज़ी साहित्य, 4 को कृषि जीव विज्ञान, 5 को लेखाशास्त्र और कृषि विज्ञान, 6 को कृषि रसायन विज्ञान, 7 को संस्कृत और 11 को कंप्यूटर विज्ञान, 12 को जीव विज्ञान, 13 को मनोविज्ञान, 14 को रसायन विज्ञान, 15 को भौतिक विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन, 16 को हिंदी साहित्य, 18 को पहली पारी में अर्थशास्त्र और दूसरी पारी में चित्रकला, 19 को पहली पारी में उर्दू और दूसरी पारी में डाटा एंट्री तथा 20 को गणित विषय के पेपर के साथ परीक्षा की समाप्ति होगी।

फैक्ट फाइल

  • परीक्षा प्रारम्भ होगी- 23, अप्रेल
  • 10वीं की परीक्षा समाप्त- 14, मई
  • 12वीं की परीक्षा समाप्त- 20, मई
  • पहली पारी- सुबह 10 बजे से 1 बजे तक
  • दूसरी पारी- दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक