21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं सुनने पर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं से की चर्चाकांग्रेस के विरोधी लोगों को सत्ता व संगठन में स्थान न देवें

Google source verification

भीलवाड़ा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा कर संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनावों में जिताऊ दावेदारों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कईं समाजों के शिष्ट मंडलों ने भी राष्ट्रीय सचिव से मुलाकात कर बातचीत की। कुछ ने तो अपनी दावेदारी जताने के लिए कार्यकर्ताओं का भी सहारा लिया।

 

चर्चा के दौरान सामने आया कि जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं सुनता है। इससे प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस के विरोध में रहे नेताओं को न टिकट मिले और ना हो संगठन में कोई पद। परिवार वाद को बढ़ावा नहीं दे। नियुक्ति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थान देवे। संवाद के दौरान जहाजपुर व मांडल क्षेत्र को कोई भी नहीं आया। वही मांडलगढ से विवेक धाकड़ व बिजौलियाे से प्रधान तथा सहाड़ा से केवल विधायक व उनके पुत्र आए थे। जबकि शाहपुरा, आसीन्द तथा भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इससे पूर्व निजामुद्दीन का सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, महामंत्री महेश सोनी, अनिल डांगी, हारून मोह्मद रंगरेज, हेमराज आचार्य, मंजू पोखरना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र पारीक आदि ने स्वागत किया। काजी ने सर्किट हाउस में कांग्रेस नेता विवेक धाकड़, कैलाश व्यास, अक्षय त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष चेतन डीडवानिया, गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, मनीष मेवाड़ा, डॉ. रमेश सामरिया, आशीष राजस्थला, रेखा भट्ट, ममता शर्मा आसीन्द क्षेत्र से आई महिलाओं की टीम से अलग से चर्चा की।