
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा महानगर की सौ से अधिक शाखाओं के चार हजार से अधिक स्वयंसेवक दशहरे पर कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, समय और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीलवाड़ा महानगर की और से संघ स्थापना कि 93वीं वर्षगांठ तथा दशहरे पर होने वाला महानगर संचलन शुक्रवार सुबह 10.15 बजे राजेंद्र मार्ग मैदान से शुरू हुआ। इससे पूर्व 9.15 बजे स्वयंसेवक एकत्र हुए। छह से अधिक घोष (बैंड) की धुन पर कार्यकर्ताओं ने शहर में करीब पौने पांच किलोमीटर का सफर तय किया।
महानगर का संचलन राजेंद्र मार्ग से विजया बैंक, रेलवे फाटक, मुरलीविलास रोड, अम्बेडकर चौराहा, सरकारी दरवाजा चौराहा, गोलप्याऊ चौराहा, बालाजी मंदिर, सूचना केन्द्र, भीमगंज थाना, हिन्दू महासभा कार्यालय, बड़ा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, कसारा बाजार, भदादा मोहल्ला, आमलियों की बाड़ी, संगीत कला केन्द्र के पीछे, मालीखेड़ा चौराहा, हंसमुखी बालाजी मंदिर, माणिक्य नगर चौराहा, महात्मा गांधी उद्यान, गोलप्याऊ चौराहा, संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए राजेंद्र मार्ग खेल मैदान पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
संचलन 10.15 बजे शुरू होकर जो 11.15 बजे समाप्त हुआ । इस बीच, भाविप की चारों शाखाएं पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विवेकानंद शाखा सरकारी दरवाजे पर, महाराणा प्रताप शाखा रेलवे स्टेशन चौराहे पर, युवा शाखा गोल प्याऊ चौराहा व बालाजी मार्केट तथा नेताजी सुभाष शाखा सिंगल अस्पताल के बाहर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान संचलन से पहले जल वितरण एव समापन पर शीतल पेय वितरित किया।