भीलवाड़ा. मौसम में बदलाव से इन दिनों घर-घर में वायरल और खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम अचानक पलटा। शहर समेत जिले में कई जगह बारिश व ओलावृष्टि से रात में सर्दी का अहसास बढ़ गया। इसका असर सोमवार को जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में देखा गया। यहां खांसी-जुकाम से पीडि़त मरीजों की लम्बी कतार रही।