5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहरू विहार के लोग हुए लामबद्ध, कोटा रोड पर लगाया पौन घंटे जाम

तिलकनगर स्थित नेहरू विहार में विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटकर आजिज आए लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। लोगों ने कोटा रोड पर जामकर लगा प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
People of Nehru Vihar were mobilized, jammed on Kota Road for a quarte

People of Nehru Vihar were mobilized, jammed on Kota Road for a quarte

भीलवाड़ा. तिलकनगर स्थित नेहरू विहार में विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटकर आजिज आए लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। लोगों ने कोटा रोड पर जामकर लगा प्रदर्शन किया। सुभाषनगर पुलिस ने समझाइश कर पौन घंटे बाद जाम खुलवाया।

लोगों का कहना था कि २०१३ में नगर विकास न्यास ने नेहरू विहार में मकान आवंटित हुए। यहां रह रहे करीब एक हजार परिवारों के लिए पेयजल का बंदोबस्त तक नहीं हो पाया। तीन से चार किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। यहां पानी की टंकी व पाइप लाइन का कार्य हो चुका है। सड़क, रोड लाइट समेत अन्य समस्याओं को लेकर कॉलोनी के निवासियों ने केन्द्रीय विद्यालय के बाहर कोटा मार्ग पर जाम लगाकर मटके फोड़े। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रेमसिंह जाप्ते के साथ वहां पहुंचे। करीब पौन घंटे समझाइश के बाद जाम खोला गया। गौरतलब है कि नेहरू विहार बनने के बाद से लोग समस्याओं से जूझ रहे है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक का द्वार खटखटा चुके है। इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय तक को पत्र लिखा गया।