सांगानेर के पूर्व पार्षद राजू जांगिड़ ने कहा कि भीलवाड़ा में सिक्योर विद्युत कंपनी द्वारा बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी की जा रही है। इसे लेकर आमजन परेशान है। इसी के विरोध में आज सांगानेर से बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाली। रैली सांगानेरी गेट, श्रीगेस्ट हाउस चौराहा, जेल चौराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सिक्योर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्युत मीटर की राजकीय अधिकारी से निशुल्क जांच कराने, बिलों में गड़बड़ी की एडीएम रेंक अधिकारी से जांच कराने, बिलिंग की व्यवस्था पूर्व की भांति दो माह में कराने, बिल भुगतान की अवधि बढ़ाने, बिलों की राशि में बड़बडिय़ों का शीघ्र निस्तारण कराने व कंपनी की संविदा निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।