ओवरब्रिज की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन सौंपा। प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि 11 वर्ष पहले जिन्दल व नगर परिषद के बीच ओवरब्रिज बनाने को लेकर करार हुआ था। करार के अनुसार ब्रिज का निर्माण नहीं करवा कर शहर की जनता के साथ धोखा हुआ। जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि प्रशासन सम्बंधित विभागों से आपसी वार्ता और समन्वय करके ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे। भाजपा की ओर से धरना, प्रदर्शन, पोस्टकार्ड अभियान, मिस्ड कॉल समेत विभिन्न आंदोलन की शुरुआत 25 दिसम्बर को सूचना केन्द्र चौराहे से होगी।
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, झूठे तथ्य पेश किए