5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; 3 युवक डिटेन

PM Modi Threat: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi death threat viral video

पीएम मोदी को धमकी वाली रील बनाने वाले युवक। फोटो: सोशल

भीलवाड़ा। जिले के जहाजपुर कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को डिटेन कर लिया। थाना प्रभारी लोकपाल सिंह के पास वीडियो पहुंचने के बाद पुलिस ने बिना देरी किए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि तीन युवकों ने व्हाट्सएप से एक वीडियो भेजा जो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी का जिक्र था। आपत्तिजनक वीडियो के सामने आते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

रील बनाने वाले तीन युवक पकड़े

रील बनाने वाले 26 वर्षीय मोहम्मद वली शेर पुत्र मोहम्मद शेर पठान निवासी मेवाती मोहल्ला, जहाजपुर, 20 वर्षीय आवेश रजा मेवाती पुत्र रफीक मेवाती निवासी चमन चौराहा, जहाजपुर एवं 24 वर्षीय फरदीन मोहम्मद पुत्र रफीक मेवाती निवासी चमन चौराहा, जहाजपुर को डिटेन किया गया।

आमजन से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। ये तीन युवक आपस में दोस्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।