भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देव डूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। पीएम की पाती को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पूर्व घोषणा के अनुसार 20 सितम्बर को भादवी छठ पर मंदिर प्रबंधन की ओर से दान पात्र खोला जाना तय है, लेकिन इन दिनों डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दानपात्र खोलने में देरी हो सकती है। दानपात्र खोलने पर ही पता चलेगा कि पीएम मोदी ने बंद लिफाफे में ऐसा क्या लिखा था, या बंद लिफाफे के जरिए पीएम मोदी क्या संदेश या सौगात देकर गए।