6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कातिल तक पहुंची पुलिस, सीसी टीवी में कैद मिले, जल्द हो सकता खुलासा

जित्यास गांव के डीजे संचालक सांवरलाल जाट की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस कातिल तक पहुंच गई है। मामले का शनिवार को खुलासा हो सकता है। आरोपी वारदात के समय सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए है।

2 min read
Google source verification
Police reached the murderer, found imprisoned in CC TV, may be reveale

Police reached the murderer, found imprisoned in CC TV, may be reveale

भीलवाड़ा. जित्यास गांव के डीजे संचालक सांवरलाल जाट की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस कातिल तक पहुंच गई है। मामले का शनिवार को खुलासा हो सकता है। आरोपी वारदात के समय सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए है। वहीं उन्होंने उदयपुर पॉसिंग की एक गाड़ी का भी इस्तमाल किया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा के निर्देशन में टीम काम कर रही है। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर पहले कातिलों की पहचान की उसके बाद उन तक पहुंचने के लिए शुक्रवार देर रात तक दबिश दी जा रही थी। कुछ संदिग्धों को हिरासत ले लिया है। जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार जित्यास निवासी सांवरलाल जाट डीजे संचालक है। २० दिसम्बर को सांवरलाल को किसी ने डीजे लेकर गांव से ईरास बुलाया। सांवरलाल पहुंचा तो उसे कुवाड़ा क्षेत्र में आने के लिए कहा। सांवर वहां पहुंचा तो कार में आए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हमलावर सांवर को मंदिर के बाहर छोड़कर भाग गए। गम्भीर हालत में सांवर को महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती कराया। उदयपुर रैफर कर दिया। इस बीच बुधवार शाम को सांवरलाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई जमनालाल जाट ने सुभाषनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस बीच शव गुरुवार को उदयपुर से गांव पहुंचने से पहले कोटा राजमार्ग पर सवाईपुर चौराहे पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हाइवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश करके मामले को शांत किया। पुलिस ने राजकार्य में बाधा और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। मामले में १९ जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिनको शुक्रवार को कोटड़ी उपखण्ड मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बड़लियास थाने में दर्ज मामले की जांच माण्डलगढ़ थानाप्रभारी कर रहे है।

चार लोगों के मिले सीसी टीवी फुटेज, रिटायरमेंट पार्टी के लिए बुक करवाया
हत्या के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को सीसी टीवी फुटेज मिले है। १५ दिसम्बर की शाम को सवाईपुर में कुछ लोग सांवर से मिले थे। रिटायरमेंट की पार्टी में डीजे बुक करवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने सवाईपुर में सीसी टीवी खंगाले तो चार संदिग्ध नजर आए। २० दिसम्बर के लिए डीजे बुक करवाया था और कातिलों ने १९ दिसम्बर को पांच सौ रुपए अग्रिम राशि के रूप में सांवरलाल के एकाउंट में डाले थे। पुलिस ने उस नम्बर का भी पता लगवाया जिस नम्बर से सांवरलाल के खाते में अग्रिम राशि डाली गई। २० दिसम्बर को सांवरलाल के साथ हुई गम्भीर मारपीट में जीप का उपयोग हुआ। यह जीप उदयपुर पॉसिंग की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी कडि़यों को आपस में जोड़कर कातिल पहुंच गई है। जल्द मामले का खुलासा होगा। हत्याकाण्ड को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था।