
Police will keep vigil on marriage garden
भीलवाड़ा। जिले में मैरिज गार्डन (विवाह आयोजन स्थल ) अब जिला प्रशासन की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए प्रत्येक मैरिज गार्डन पर निगाहें रखने के लिए दो कांस्टेबल व एक शिक्षक की तैनाती होगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने यह जानकारी दी। उन्होंने जिले के प्रत्येक उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी से बात कर हॉटस्पॉट क्षेत्रों, सब्जी मंडी में किराने की दुकान खुलने, उल्लंघन करने वालों पर सीजिंग व चालान की कार्रवाई प्रभावी तरीके से करने को कहा। Police will keep vigil on marriage garden
अधिकारियों को आगामी शादियों के सीजन में सख्ती से पेश आने को कहा एवं सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शादी समारोह स्थल के बाहर दो कांस्टेबल एवं दो शिक्षक नियुक्त कर बारीकी से नजर रखे और वीडियोग्राफ ी भी कराई जाए। 50 से ज्यादा संख्या पाए जाने पर मैरिज गार्डन सीज कर मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को फ ील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए।
मैरिज मॉनिटरिंग ग्रुप बनेगा
कलक्टर ने संक्रमित व्यक्ति के पूरे परिवार को घर पर रहने के लिए पाबंद करने व संक्रमित व्यक्ति को संबंधित कार्य स्थल पर ना जाने के लिए भी पाबंद करने को कहा। एडीएम प्रशासन ने राकेश कुमार ने कहा कि मैरिज मॉनिटरिंग ग्रुप बनाकर उल्लंघन करने वालों के बारे कंट्रोल रूम को सूचना दें एवं जुर्माना भी लगाए।
पर्याप्त है रेमडेसिविर इंजेक्शन
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने कोविड केयर सेंटर पर अच्छे से देखरेख करने, मेडिसन का किट रखने, प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किट उपलब्ध उपलब्ध कराने, सैंपलिंग ज्यादा से ज्यादा कराए जाकर वैक्सीनेशन पर भी जोर देने की बात कही। खान ने निजी चिकित्सालयों को पर्याप्त संख्या में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
Published on:
24 Apr 2021 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
