scriptअब चालीस बीघा में बनेगा शांति वन | Political ruckus in Bhilwara, found fellow councilors | Patrika News

अब चालीस बीघा में बनेगा शांति वन

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 23, 2021 12:55:36 pm

वस्त्रनगरी को प्रकृति की गोद में बसाने के लिए नगर विकास न्यास स्मृति वन की भांति शांति वन स्थापित करेगा। यह शांति वन पटेलनगर विस्तार में चम्बल पेयजल परियोजना प्लांट ऑफिस के निकट होगा। शांति वन के लिए न्यास ने चालीस बीघा जमीन चिंहित की है।

Political ruckus in Bhilwara, found fellow councilors

Political ruckus in Bhilwara, found fellow councilors


भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी को प्रकृति की गोद में बसाने के लिए नगर विकास न्यास स्मृति वन की भांति शांति वन स्थापित करेगा। यह शांति वन पटेलनगर विस्तार में चम्बल पेयजल परियोजना प्लांट ऑफिस के निकट होगा। शांति वन के लिए न्यास ने चालीस बीघा जमीन चिंहित की है।
शहर को हराभरा रखने एवं बाशिन्दों को खुली आबोहव्वा देने के लिए न्यास ने वृक्षों का कुंज, झरनों का विहार व मनोरम प्रकृति का नजारा देने के लिए कार्य योजना तैयार की है। पर्यावरण विद बाबूलाल जाजू ने इस संदर्भ में नगरीय विकास विभाग एवं जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते को शहर में स्मृति वन की भांति महात्मा गांधी स्मृति वन स्थापित करने का प्रस्ताव भिजवाया था। जिला कलक्टर नकाते ने प्रस्ताव पर कार्यवाह सचिव महिपाल सिंह व जाजू के साथ चर्चा की। इसके बाद प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा कर कार्ययोजना की गई। प्रस्ताव को न्यास बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

लोगों को लुभाएगा शांति वन

उद्यान अधीक्षक मोहम्मद रफीक ने बताया कि शांति वन शहर के चार सौ बीघा में फैले स्मृति वन की भांति होगा। यहां वॉकिग ट्रेक, खेल जोन, योगा ब्लाक, औषधि पार्क, झरना, जीव जंतुआलय, फुलहारी आदि होंगे।

२५ लाख के बनेंंगे ट्री गार्ड

शहर को भरा रखने के लिए नगर विकास न्यास ने इस साल ७५ हजार पौधे बांटने का लक्ष्य लिया है। इसमें २५ हजार पौधे वन विभाग की मदद से विकसित किए जाएंगे। वही शहर में पच्चीस लाख की लागत से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी बनाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो