
मस्जिदों में इबादत, बाजारों में चहल-पहल
भीलवाड़ा .रमजान माह का पहला रोजा शुक्रवार को पूरा हुआ। रोजेदारों ने मस्जिदों में इबादत की और शाम को रोजा खोला। रोजा खोलने के बाद मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पहला रोजा खोलने के लिए बाजार में फल व मेवों की जमकर खरीदारी हुई। सहरी और इफ्तार से जुड़ी सामग्री खजूर, सेवइयां, फेनी, ब्रेड, सूखे मेवों के अलावा दूध व फल भी खरीदे गए। बच्चों ने भी रोजे रखे। इधर, नवरात्र का व्रत रखने वाले लोग भी फल-नारियल समेत अन्य सामग्री खरीदते देखे गए। भीलवाड़ा शहर की गुलमंडी, गुलअली नगरी व हुसैन कॉलोनी के बाजारों में काफी चहल-पहल रही।
शहर की सभी मस्जिदों में देर शाम दुआ-सलाम का दौर चला। फिर नमाज अदा की और परिवार के साथ रोजा खोला। इससे पहले शुक्रवार तड़के 4 बजे सहरी कर रोजा शुरू किया। रमजान के पहले जुम्मे पर शहर की सबसे बडी मस्जिद हनफिया जामा मस्जिद में दोपहर में जुम्मे की नमाज पढ़ने केे लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। जामा मस्जिद में लोगों में होड़ लगी रही। नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदार उमड़े।
Published on:
25 Mar 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
