
दुनिया की सबसे बड़ी रोटी भीलवाड़ा में बनाने की तैयारी, इससे पहले जामनगर के खाते में दर्ज कीर्तिमान
भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने की तैयारी की जा रही है। अनूठा आयोजन अगले माह के पहले सप्ताह में हरिशेवा धाम में होगा। यहां 151 किलो की रोटी बनाकर नया कीर्तिमान बनाया जाएगा।
इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के जामनगर के पास है। यहां 145 किलो की रोटी बनाई गई थी। महंत हंसराम के सानिध्य में कैलाश सोनी यह अनूठा आयोजन करने जा रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन 8 अक्टूबर को होगा।
एक दर्जन हलवाई करेंगे काम, धीमी आंच पर सिकेगी
इस रोटी को बनाने के लिए एक दर्जन हलवाई काम करेंगे। 16 गुना 16 फीट का खास तवा बनवा कर काम में लिया जाएगा। धीमी आंच पर रोटी पकेगी। इसके लिए 17 से 18 भट्टी काम में आएगी। रोटी बनने के बाद मिक्स सब्जी के साथ सैकड़ों लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। रोटी की साइज 11 गुणा 11 फीट की और मोटाई तीन इंच की होगी। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने में 155 किलो गेहूं का आटा लगेगा। ये रोटी जब बनकर तैयार होगी तो इसका वजन करीब 151 किलोग्राम तक होगा।
वर्ष-2012 से बना रिकॉर्ड
वर्ष-2012 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। गुजरात के जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी रोटी का निर्माण किया गया था। इसका वजन 145 किलो था। रोटी का व्यास 10 गुणा 10 फीट का था। इस रिकार्ड को तोड़ने एवं नया रिकॉर्ड कायम करने की कवायद चल रही है। इसके लिम्का बुक रिकॉर्डस को आवेदन किया गया है।
Published on:
23 Sept 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
