
प्रियंका गांधी की पण्डेर में सभा
भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर में शाहपुरा जिले के पंडेर में आयोजित सभा में केन्द्र व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
प्रियंका ने यहां मंच से कहा कि झूंठे बोलते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मोदी हर बार झूंठ बोलते है, जो वायदे किए है, वह पूरे नहीं किए। भाजपा पर भी तंज कसते हुए कहाकि जब जब चुनाव आते है धर्म के नाम पर वोट मांगते है, इसके बाद इनका कुछ भी नहीं रहता है,
प्रियंका ने कहा कि मैं, आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं इस चुनाव में जागरूक करने के लिए आई हूं, आप जिस को भी वोट दे सोच समझ कर वोट दे। उन्होंने कहाकि आपने हमारा पांच साल का कार्यकाल देखा है। इस काम को आप परखिए, यदि आपको अच्छा लगा तो आप कांग्रेस को वोट दिजिए।
प्रियंका ने गहलोत सरकार की उपलिब्धयां गिनाई, उन्होंने केन्द्र में भाजपा सरकार को कोसा और कहा कि केन्द्र सरकार किसानों का कर्जा माफ नहीं कर पाई, लेकिन करोड़ पतियों के कर्ज माफ करने में पीछे नहीं रही। प्रियंका ने कई उद्ययोगपतियों को आडे हाथ लिया।
45 मिनट के भाषण के दौरान प्रियंका ने मध्यप्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहा 18 साल से भाजपा की सरकार है, वहा लोग दुखी व परेशान है। वहां के पांच साल व राजस्थान के पांच साल के काम को देखिए। यहां राजस्थान में गहलोत सरकार ने किसान, ग्रामीण, युवा समेत सभी वर्ग के लिए कई कार्य किए है, हमें यहां एक मौका और आप सभी को देना चाहिए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रियंका के हमले में साथ दिया। उन्होंने भाजपा के डबल इंजन सरकार के बोले पर हमला बोला, कहा कि यह डबल इंजन की बात करते है, लेकिन प्रियंका व राहुल कर्नाटक व हिमाचल में गए, वहां इनका डबल इंजन सीज करके आए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में नहीं आना है, वह धर्म के नाम पर वोट मांग कर हमें बांटते है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लच्छेदार भाषण देते है और काम कुछ नहीं करते है।
इससे पूर्व यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने हैलीपेड से प्रियंका गांधी कार से सभा स्थल तक पहुुंची। कांग्रेेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर ने कार ड्राइव की। यहां सभा स्थल पर प्रियंका डमरू से बंधा त्रिशूल भेंट किया गया।
प्रियंका मंच पर 55 मिनट से अधिक समय तक रही। मंच पर आते ही उन्होंने कोटड़ी चारभुजा नाथ, घाटारानी, स्तुति धाम आदि के जयकारे लगाए। सभा समाप्ति के बाद प्रियंका गांधी व सचिन पायलट जहाजपुर के बारहदेवरा पहुंची और यहां गो पूजा की। मंच पर जहाजपुर कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर, मांडलगढ़ प्रत्याशी विवेक धाकड़ व शाहपुरा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर भी मौजूद रहे।
Published on:
20 Nov 2023 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
