554 पद स्वीकृत, आधे खाली जिला शिक्षा अधिकारी के शिक्षा विभाग में कुल 554 पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब आधे पद खाली हैं। इसके बावजूद विभाग ने पदोन्नत डीईओ का पदस्थापन नहीं किया है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतनमान डीईओ पद का मिल रहा है।
फरवरी में किया पदोन्नत शिक्षा विभाग ने फरवरी माह में 2023-24 की डीपीसी में 182 प्रिंसिपल को डीईओ पद पर पदोन्नत किया था। इसी तरह 2024- 25 की डीपीसी में 147 प्रिंसिपल डीईओ पद पर पदोन्नत हुए। दोनों सत्रों में कुल 329 प्रिंसिपल डीईओ पद पर पदोन्नत हुए। पदोन्नत प्रिंसिपल को यथास्थान पर डीईओ के पद पर कार्यग्रहण कराया गया। पिछले तीन माह से वे अपनी स्कूलों में ही प्रबंधन संभाल रहे थे। इनमें से 51 प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हो गए। शेष 278 प्रिंसिपल स्कूलों में जमे हुए हैं। ऐसे में इनके लिए अलग से कोई आदेश भी नहीं है कि प्रिंसिपल से जिला शिक्षा अधिकारी बने अधिकारियों को स्कूल में आना है या नहीं। इसे लेकर पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारी असमजंस की स्थिति में भी है।