31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : चुनाव से पहले कांग्रेस-भाजपा में ‘टिकट’ को लेकर मुकाबला, जानें भीलवाड़ा में क्या हो रही हलचलें?

Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल डेढ़ महीने से प्रत्याशी चयन में जुटे हैं। कांग्रेस अभी एक भी सीट पर नाम तय नहीं कर पाई।

1 minute read
Google source verification
cb_1.jpg

भीलवाड़ा. Rajasthan election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल डेढ़ महीने से प्रत्याशी चयन में जुटे हैं। कांग्रेस अभी एक भी सीट पर नाम तय नहीं कर पाई। मांडल व जहाजपुर को छोड़कर अन्य पांच सीटों पर विभिन्न सर्वे में अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस अब तक जिले से पांच सर्वे करा चुकी है। जो नाम तय माने जा रहे हैं, वे भी अभी नई सीट तलाश में रहे हैं। उधर, भाजपा भी कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रही है।

प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा में टिकट तय नहीं करने के पीछे बड़ी वजह यह भी है कि एक-एक सीट पर जिताऊ उम्मीदवार तलाशा जा रहा है। कांग्रेस विभिन्न एजेंसियों से सर्वे कराने से लेकर संगठन का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया कई बार हो चुकी है, लेकिन एक भी सीट पर नाम घोषित नहीं किया। पार्टी के सर्वे व कार्यकर्ताओं की लम्बी सूची को देखकर आलाकमान भी तय नहीं कर पा रहा है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस पत्ते खोल सकती है।

यह भी पढ़ें : दिल है कि मानता नहीं... 40 साल पहले बने विधायक, अब भी चुनावी पिच पर खेलने की चाह


कमजोर सीट है चिंता का कारण
जिले में कई सीटों पर कांग्रेस पिछले चुनाव में कमजोर रही। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने जीती सीटों को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती है। कांग्रेस भीलवा़ड़ा व आसींद सीट पर अपनी स्थिति कमजोर मान रही है। भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशी तलाश रही है। सहाड़ा सीट परिवारवाद में उलझी है। मांडल व जहाजपुर में नाम तय माने जा रहे हैं। मांडलगढ़ में पंचायतों के विरोध को लेकर कांग्रेस बैक फुट पर है। शाहपुरा में कांग्रेस को प्रत्याशी की तलाश है।

यह भी पढ़ें : डैमेज कंट्रोल की धीमी स्पीड, कई सीट पर अब भी 'अनकंट्रोल' बवाल