5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 8 मार्च को, आधार कार्ड बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 8 मार्च को होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Girls Sainik School Selection Test on March 8

Girls Sainik School Selection Test on March 8

प्रदेश में बालिकाओं को सैन्य शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 8 मार्च को होगी। परीक्षा सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए विभाग ने बीकानेर मुख्यालय पर एक विशेष कंट्रोल रूम का गठन किया है। इसमें सहायक निदेशक से लेकर सहायक कर्मचारी तक 14 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र द्विभाषीय हिंदी व अंग्रेजी में होगा। कुल 100 अंकों के इस पेपर में हिन्दी, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन और गणित के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है, जबकि परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आधार कार्ड बिना प्रवेश नहीं

परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या विद्यालय की आईडी लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ओएमआर शीट भरने के लिए केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन का ही उपयोग मान्य होगा।

भीलवाड़ा में गुलमंडी बालिका स्कूल में होगी परीक्षा

यह परीक्षा गुलमंडी स्थित बालिका विद्यालय में होगी। इसके लिए पूरे जिले में एक ही सेंटर बनाया गया है। इस परीक्षा के लिए 200 से अधिक बालिकाओं ने पंजीयन करवाया है। प्रदेश में दो जिलो में बालिका सैनिक स्कूल खोली गई हैं।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें

  • समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
  • रोल नंबर: ओएमआर शीट में 7 डिजिट का रोल नंबर भरना होगा।
  • सामग्री: परीक्षार्थी अपने साथ प्रश्न पत्र बुकलेट और ओएमआर की कार्बन कॉपी ले जा सकेंगे।
  • सख्ती: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल और नकल सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।