6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूदखोरी का आरोपी रवि मध्यप्रदेश की सीमा के होटल से गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए मजबूर करने मामले में थी तलाश

less than 1 minute read
Google source verification
सूदखोरी का आरोपी रवि मध्यप्रदेश की सीमा के  होटल से गिरफ्तार

सूदखोरी का आरोपी रवि मध्यप्रदेश की सीमा के होटल से गिरफ्तार

भीलवाड़ा . गुलाबपुरा क्षेत्र के अजमेर राजमार्ग पर एक होटल में छह दिन पूर्व सूदखोर से तंग होकर जान देने वाले राजेन्द्र शर्मा के आत्महत्या मामले में रवि खटीक उर्फ डेविड को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा के एक होटल से गिरफ्तार किया। रवि की सहयोगी अधिवक्ता सुनीता कटारिया की तलाश है।
थानाप्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि 1 अगस्त को शम्भूगढ़ हाल भीलवाड़ा के सिविल लाइन निवासी राजेन्द्र शर्मा ने अजमेर हाइवे पर होटल में पंखे पर लटककर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में रवि खटीक व अधिवक्ता सुनीता कटारिया पर परेशान करने का आरोप लगाया। मृतक के बड़े भाई कृष्ण गोपाल ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस तकनीकी सहायता से रवि का पता कर रही थी। उसके राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा निम्बाहेड़ा के निकट राज पैलेस होटल में फरारी काटने की सूचना मिली। टीम रवि खटीक को होटल से पकड़कर गुलाबपुरा लाई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर सकल ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को कलक्टे्ट पर प्रदर्शन किया था।