20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयरन लेडी को किया याद

कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि

less than 1 minute read
Google source verification
Remember iron lady in bhilwara

Remember iron lady in bhilwara

भीलवाड़ा।
Former Prime Minister Indira Gandhi पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मंगलवार को उनकी जयंती पर याद किया गया। शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा के चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए व उनके कार्यों का जिक्र किया गया। जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, कैलाश व्यास, विवेक धाकड़, दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, भंवर गर्ग, रामगोपाल पुरोहित, मधु जाजू, मंजू पोखरना, राजैन्द्र जैन, जीपी खटीक, डॉ. प्रदीपकुमार व्यास आदि उपस्थित थे।

Former Prime Minister Indira Gandhi इससे पहले सर्किट हाउस चौराहे पर इंदिरा प्रतिमा पर शहर कांग्रेस सेवादल ने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा। शहर अध्यक्ष मनीष पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, हिमांशुल माथुर, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष मंजु पोखरणा, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर, दीपक व्यास, सुरेश बम्ब, जितेन्द्र दरियानी, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा मेहता, चन्द्रकला भण्डिया सहित मौजूद थे। गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में राजीव गांधी बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक के नेतृत्व में पुष्पांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष रियाज पठान, जगदीश मानसिंहका, कुमार मंगलम सुखवाल, कलीम काजी, राजेन्द्र शर्मा, युसुफ काजी, मोहम्मद अली, मनीष पारीक, जमील पठान आदि मौजूद थे।