भीलवाड़ा।
शहर के गोल प्याऊ चौराहा पर गुरुवार को एक उल्लू घायल हो गया। वह ठीक से उड भी नहीं पा रहा था। इसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीपुल फोर एनीमल्स को दी। जिस पर घायल उल्लू का उपचार कराकर स्मृति वन में छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार शहर के गोल प्याऊ चौराहा पर कहीं से उडता हुआ उल्लू घायल होकर गिर गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पीपुल फोर एनीमल्स के बाबूलाल जाजू को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे जाजू ने उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया। घायल उल्लू के उपचार के बाद उसे स्मृति वन क्षेत्र में छोड़ा गया।