
भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर सवाईपुर के निकट रविवार देर रात टे्रलर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार तीन साथियों की मौत हो गई।
कोटड़ी।
भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर सवाईपुर के निकट रविवार देर रात टे्रलर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार तीन साथियों की मौत हो गई। तीनों जोगणिया माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद करीब पौन घण्टे मार्ग बाधित रहा। कोटड़ी थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया।
सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वैष्णव के अनुसार आजादनगर निवासी पवन प्रजापत (30) और उसके साथ दुर्गेश कुमार (28) तथा मूलत: मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) निवासी रणजीत यादव (26) मोटरसाइकिल से रात में जोगणिया माता के दर्शन के लिए निकले। देर रात करीब पौने दो बजे सवाईपुर तक ही पहुंचे होंगे कि सामने से आ रहे टे्रलर चालक ने चपेट में ले लिया। इससे तीनों साथियों की मौके पर टे्रलर से कुचलने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
कोटड़ी थाना प्रभारी राजेन्द्रसिंह जाप्ते के साथ वहां पहुंचे। शवों को कोटड़ी स्थित मोर्चरी में रखवा यातायात सुचारू करवाया। पुलिस टे्रलर को जब्त करके थाने ले आई। पुलिस ने सोमवार तड़के शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उनका पोस्टमार्टम करवा कर शव सुपुर्द किया। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक पवन के भाई की रिपोर्ट पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।
सड़क पर इधर उधर पड़े शव
दुर्घटना के बाद मौके पर तीनो शव इधर उधर पड़े होने से कुछ देर के लिए कोटा—भीलवाड़ा मार्ग आवागमन बाधित हो गया। दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कोटडी चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। सोमवार सुबह पुलिस ने मौका पर्चा तैयार कर कार्रवाई शुरू की।
Published on:
02 Oct 2017 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
