
देवली मार्ग पर धांधोला चौराहे के निकट रविवार रात को अनियंत्रित ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को चपेट में ले लिया
जहाजपुर।
देवली मार्ग पर धांधोला चौराहे के निकट रविवार रात को अनियंत्रित ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दुपहिया वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन जनें घायल हो गए। घायलों को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ट्रक की केबिन धूं-धूं कर जल रही थी। हालांकि वहां कोई नहीं मिला। माना जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने हादसे के बाद ट्रक में आग लगा दी। पुलिस इसकी देर रात तक जांच में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार देवली की ओर से अनाज की बोरियों से भरा ट्रक आ रहा था। रास्ते में ट्रक ने जीप को चपेट में लिया। इसके चलते चालक ट्रक भगाकर ले जा रहा था। धांधोला चौराहे पर बेकाबू हुए ट्रक चालक ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन जनें घायल हो गए। सूचना पर थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ वहां पहुंचे। पुलिस पहुंची तब तक ट्रक की केबिन धूं-धूं करके जल रही थी। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया। घटना में आधी केबिन जल चुकी थी। चालक-खलासी वाहन छोड़कर भाग गए। घायलों को जहाजपुर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।
आसींद के युवक की महाराष्ट्र में कुआं खुदाई के दौरान मौत
आसींद कस्बे की ऊप बस्ती भीलो की झोपडिय़ां का निवासी युवक राजू लाल भील की मृत्यु महाराष्ट्रके नासिक जिले के पीपल गांव में खुदाई के दौरान शुक्रवार को कुएं में मौत हो गई।
रविवार को शव को भीलोंं की झोपडिय़ों में लाया गया इसकी सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया। वार्ड पंच सरवन लाल भील ने बताया युवक महाराष्ट्र में कुआं खोदने का कार्य करने गया हुआ था। जहां खुदाई के दौरान अपने एक साथी पप्पू लाल भील निवासी मध्य प्रदेश के साथ कुएं पर कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान राजू लाल भील की मौत हो गई। साथी पप्पू लाल गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू लाल के शव को आज आसींद लाया गया। जहां परिवार जनों ने उसका दाह संस्कार किया।
Published on:
15 Apr 2018 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
