शंभुगढ़ पुलिस ने बताया कि अंटाली निवासी शंकरलाल जीनगर का सात साल का बेटा मोहित, अपने दादा के साथ खरीदारी करने अंटाली बस स्टैंड गया। दादा-पौता सामान खरीदकर घर के लिए रवाना हुये तभी बस स्टैंड पर ही बिजय नगर-आसींद के बीच संचालित निजी बस ने मोहित को चपेट में ले लिया। मोहित बस के टायर के नीचे कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गया।