25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीसीबी करेगा विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्कृष्ट सम्मान

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का होगा कार्यक्रम

less than 1 minute read
Google source verification
RPCB will award excellence on World Environment Day

RPCB will award excellence on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरपीसीबी) की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों में यह सम्मान दिया जाएगा। इससे युवा पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। आरपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए पांच श्रेणी बनाई गई हैं। इसमें इको-उत्कृष्ट उद्योग में पर्यावरण की रक्षा करने वाली कार्य प्रणालियों को अपनाने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा।

इको-उत्कृष्ट एनजीओ व संगठन

इसमें गैर-सरकारी संगठन या अन्य संस्थाएं जिन्होंने पर्यावरण जागरुकता और सतत कार्य को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

पृथ्वी रक्षक सम्मान (व्यक्तिगत)

यह सम्मान ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सततता में असाधारण योगदान दिया है। इसमें एक व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।

आरपीसीबी के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए पुरस्कार

इसमें विशिष्ट प्रयोगशाला उपलब्धि सम्मान। पर्यावरण निगरानी एवं संरक्षण से संबंधित प्रयोगशाला कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण में विशिष्ट सेवा सम्मान के तहत पर्यावरण सुरक्षा के लिए अथक परिश्रम और समर्पण के लिए बोर्ड या अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को एक पुरस्कार दिया जाएगा। धनेटवाल ने बताया कि इन सभी श्रेणियों में अपनी प्रविष्टि 22 मई तक बोर्ड कार्यालय में भेज सकते है।