8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल: यह धार्मिक कार्यक्रम, यदि मुख्यमंत्री आते हैं तो उनका स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 27 Jan 2023, 2:41 PM IST

Said Union Minister Meghwal in bhilwara

Said Union Minister Meghwal in bhilwara


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बताया कि मालासेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई है।

मेघवाल ने कहा कि मोदी यहां जनसभा में आ रहे हैं। यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कार्यक्रम में नहीं बुलाने के सवाल पर मेघवाल ने कहा कि यह धार्मिक कार्यक्रम है अगर मुख्यमंत्री आते हैं तो उनका स्वागत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने जिले के आसींद क्षेत्र के मालासेरी आएंगे। मोदी सवा घंटे मालासेरी में रुकेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रस्तावित कार्यक्रम मंगलवार शाम जारी किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी 28 जनवरी की सुबह 9.20 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलिकॉप्टर से मालासेरी रवाना होंगे। सुबह 11.25 बजे मालासेरी पहुंचेंगे। करीब सवा घंटे में प्रधानमंत्री मोदी भगवान देवनारायण के दर्शन व सभा को संबोधित करेंगे। वापस उदयपुर होते दिल्ली चले जाएंगे। मालासेरी में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते तैयारियां की जा रही है।

200 फीट पैदल चलेंगे मोदी:
प्रधानमंत्री मोदी को भगवान देवनारायण के दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग के अलावा करीब 200 फीट पैदल चलना होगा। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने स्लैब के आधार पर सीढ़ियां बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोदी यज्ञशाला जाएंगे, जहां पूर्णाहुति देंगे।