8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जप-तप से आत्मा का उद्धार संभव

भीलवाड़ा समाचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 31 Oct 2020, 10:36 PM IST

Salvation of soul possible by chanting in bhilwara

Salvation of soul possible by chanting in bhilwara

भीलवाड़ा .
प्रवर्तक सुकन मुनि ने कहा कि इंसान जानता है कि अकेला ही आया और अकेला ही जाएगा लेकिन फिर भी अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल नहीं करता। चाहे कितना भी धन कमा ले परंतु मानव अपने साथ नहीं ले सकता है। जप-तप से ही मानव का कल्याण हो सकता है, धन से नहीं। मुनि शास्त्रीनगर के अहिंसा भवन में नवकार महामंत्र के समापन दिवस पर सहजोड़े जाप के दौरान धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उपप्रवर्तक अमृत मुनि, युवाप्रणेता महेश मुनि, मुकेश मुनि, हरीश मुनि, अखिलेश मुनि, डॉ. वरुण मुनि ने महामंत्र की महिमा बताई।
भवन अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया कि जाप में हिस्सा लेने वाले जोड़ों में से दस लक्की ड्रा निकाले। भवन व शांतिलाल मेड़तवाल की ओर से प्रभावना दी। संरक्षक हेमन्त आंचलिया, रिखबचन्द्र पीपाड़ा,संजुलता बाबेल, पुष्पा गौखरू, शांतिलाल खमेसरा, ललित लोढ़ा, हेमन्त बाबेल आदि ने विचार जताए। रविवार प्रात: 9 बजे से धर्मचर्चा तथा सोमवार से 8.30 बजे से उताराधन्य सूत्र का वाचन होगा।

क्युप्रेशर शिविर आज
भीलवाड़ा. श्री गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा वृद्धाश्रम अपना घर में रविवार को शुगर, घुटना दर्द, एक्युप्रेशर शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। शिविर में डॉ. सत्यनारायण नुवाल सेवा देंगे।
..........
मिलावट से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
पुर. शहरी क्षेत्र में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है लेकिन पुर में 4 वार्ड होने के बावजूद अभी तक किसी खाद्य निरीक्षक ने दुकानों से सैंपल नहीं लिए। इससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। त्योहारी सीजन में मिठाई विक्रता व मसाला उद्योग चलाने वाले की चांदी हो रही है।
...........
दौरे के बावजूद नहीं सुधरा निर्माण
पुर. उपनगर पुर के वार्ड नंबर 1 से 4 में नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे नालियों के निर्माण में ठेकेदार द्वारा आधे अधूरे काम के संबंध में अधीक्षण अभियंता सूर्यप्रकाश संचेती ने वार्ड का दौरा कर घटिया निर्माण सामग्री को तोड़कर पुन: निर्माण करने के आदेश दिए थे। ठेकेदारों को नोटिस दिए जाने के बावजूद भी कार्य में प्रगति नहीं हुई है। कोठारी मोहल्ला व सदर बाजार पर आधा अधूरा निर्माण किया हुआ है। निर्माण सामग्री भी रोड पर बिखरी हुई है। इससे जनता को परेशानी हो रही है। संचेती के निर्देशों की पालना तक नहीं की जा रही है।