
फिर भी एक रैंक और पिछड़ा भीलवाड़ा
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वे-2023 के नतीजे घोषित कर दिए। नतीजों में भीलवाड़ा पिछले साल की तुलना में एक रैंक और पिछड़ गया। दस लाख की आबादी वाले शहरों में भीलवाड़ा इस बार 15 वीं रैंक पर आ गया। सफाई व्यवस्था पर करोड़ों रुपए सालाना खर्च करने के बाद भी नतीजा ढाक के तीन पात वाले है। इससे गंदा शहर होने का दाग मिट नहीं रहा है।
पिछले चार साल से जारी रैंकिग में भीलवाड़ा की सबसे बुरी हालत है। शहर में सफाई नजर नहीं आ रही। जगह-जगह कचरे के ढेर है। इसके चलते स्वच्छता सर्वे में भीलवाड़ा को देश में 328वीं तथा राजस्थान में 15वी रैंक मिली है। जबकि वर्ष-2022 में भीलवाड़ा देश में 268वीं व 2021 में 273वें पायदान पर था। इससे पहले वर्ष-2020 में भीलवाड़ा की 333वीं तथा 2019 में 372वीं रैंक मिली थी। कुल 9500 अंकों में से भीलवाड़ा को 2874.65 अंक मिले हैं। सर्वे के अनुसार सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 1322, सर्टिफिकेशन में 325, सिटी वॉइस में 1227.70 अंक हासिल किए हैं।
सात साल में भीलवाड़ा के रैंक में हाल
वर्ष नेशनल रैंक स्टेट रैंक
2017 212 7
2018 152 6
2019 372 28
2020 287 15
2021 273 11
2022 268 14
2023 328 15
सुलभ कॉम्पलेक्स के कारण भीलवाड़ा पिछड़ा
सुलभ काॅम्पलेक्स के समय रहते टेंडर नहीं होने से भीलवाड़ा स्वच्छता सर्वे में पिछड़ा है। इस साल देश के साथ राज्य में रैंक सुधारने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- राकेश पाठक, सभापति, नगर परिषद भीलवाड़ा
Published on:
12 Jan 2024 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
