डीईओ माध्यमिक (प्रथम) अशोककुमार व एडीईओ प्रारंभिक अशोककुमार पारीक ने शिक्षक नेताओं से बात भी की, लेकिन विफल रहे। अंत में माध्यमिक शिक्षा विभाग को काउंसलिंग स्थगित करनी पड़ी। शिक्षक नेताओं ने सही सूचियों के प्रकाशन तक आगामी काउंसलिंग के भी बहिष्कार की चेतावनी दी। इधर, विभाग ने कहा, सूचियों का अपडेशन कर सप्ताह भर में काउंसलिंग कर ली जाएगी।