8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सितम्बर में सितम, 10 हजार की ओर कोरोना रोगी

143 दिन में एक हजार मरीज आए सामनेसबसे कम 4 दिन में 6 से 7 हजार हो गएहर 6 दिन में बढ़े 1-1 हजार मरीज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 29 Nov 2020, 11:37 AM IST

September, corona patient towards 10 thousand in bhilwara

September, corona patient towards 10 thousand in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना रोगियों की संख्या दस हजार के करीब पहुंच गई। हालात ये है कि १९ मार्च से ८ अगस्त तक संभाले जाने लायक रोगी सामने आए लेकिन ९ अगस्त से अगले ३६ दिन कोरोना ने जोरदार हमला किया। सितम्बर माह में जमकर सितम ढाया। इन ३६ दिनों में संक्रमण के पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए। इस दौरान सर्वाधिक ५ हजार मरीज मिले। औसतन रोज १३८ से अधिक मरीज। जिले में ८ अगस्त को मरीजों की संख्या एक हजार थी, जो २२ नवंबर को ९००० पार कर गई। इसके ठीक छह दिन बाद २८ नवंबर को संख्या ९७०० हो गई। जिले में पहला कोरोना रोगी १९ मार्च को सामने आया था। यह भीलवाड़ा का एक डॉक्टर था।
------
एेसे मिले संक्रमित...
१,०००-८ अगस्त (१००९ )
२,०००-२४ अगस्त (२०२२)
३,०००-७ सितम्बर (३०३०)
४,०००-१३ सितम्बर (४०९८)
५,०००-१९ सितम्बर (५०१८)
६,०००- २५ सितम्बर (६०४०)
७,०००-२९ सितम्बर (७०४०)
८,०००-५ अक्टूबर (८०८५)
९,०००-२२अक्टूबर (९०३०)
९७००- २८ अक्टूबर (९७००)
-----
पहले एक हजार रोगी मिले १४३ दिन में
दूसरे हजार १६ दिन में
तीसरे हजार १४ दिन में
चौथे हजार ६ दिन में
पांचवें हजार ६ दिन में
छठे हजार ६ दिन में
सातवें हजार ४ दिन में
आठवें हजार ६ दिन में
नौ हजार ४८ दिन में
-७०० बढ़े ८ दिन में
----
तेजी से फैल रहा
कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। जिला प्रशासन मास्क भी बंटवा रहा है ताकि संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। हर व्यक्ति को सतर्क रहना होगा।
डॉ. मुस्ताक खान, सीएमएचओ