
सीबीएसई 10वीं बोर्ड: आरव 98.40 % स्वास्तिक 98.60% और आयुष 98% के साथ जिले में अव्वल, बेटियों का भी दबदबा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। परीक्षा परिणामों में आरव जागेटिया ने 98.40 प्रतिशत, स्वास्तिक सोमानी ने 98.60 प्रतिशत और आयुष अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर से छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार कामयाबी हासिल की है। परिणाम जारी होने के साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लागू की गई। इससे परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों का तनाव काफी हद तक कम होगा।
आरव जागेटिया ने 98.40% अंक प्राप्त किए। पिता महावीर प्रसाद जागेटिया और माता कृष्णा जागेटिया के पुत्र ने सेंट्रल एकेडमी बापू नगर भीलवाड़ा से परीक्षा दी है। स्वास्तिक सोमानी ने 98.60% अंक प्राप्त किए। पिता दीपक सोमानी और माता मनीषा इनानी के पुत्र स्वास्तिक ने नोबल इंटरनेशनल स्कूल से परीक्षा देते हुए जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं आयुष अग्रवाल ने 98% अंक प्राप्त किए। पिता वरुण अग्रवाल और माता सीमा अग्रवाल के पुत्र आयुष ने विटी इंटरनेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। अब परिणाम आने के बाद जिन विद्यार्थियों को लगता है कि किसी कठिन प्रश्न पत्र या कम तैयारी के कारण उनके अंक कम आए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सीबीएसई की 25 जून 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस सत्र से लागू दो बोर्ड परीक्षा नीति के तहत छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का एक और अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के अनुसार, छात्र मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अधिकतम तीन विषयों में अपना स्कोर सुधार सकते हैं। 17 मार्च को जारी बोर्ड के नोटिस के अनुसार, दूसरी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों की सूची संबंधित स्कूलों की ओर से बोर्ड को जमा की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। इस सत्र से विद्यार्थी अब अधिकतम तीन विषयों में अपनी परीक्षा दोबारा दे सकेंगे। यह कदम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगा, जिनका किसी कारणवश कोई पेपर बिगड़ गया हो या परीक्षा के समय तैयारी अधूरी रह गई हो। सीबीएसई का यह निर्णय विद्यार्थियों के मानसिक तनाव दूर करेगा।
प्रदीप लाठी, शिक्षाविद, कॅरियर काउंसलर, भीलवाड़ा
Published on:
16 Apr 2026 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
