
कस्बे में शुक्रवार दोपहर नाली के निकट कन्या भ्रूण मिला। भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सवाईपुर।
कस्बे में शुक्रवार दोपहर नाली के निकट कन्या भ्रूण मिला। भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोटड़ी थाना पुलिस ने भ्रूण को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया।
सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि कस्बे के वार्ड 9 की रावली गली में मकान के पास नाली में लोगों ने खेत हकाई करने वाले टिलर के निकट पांच से छह माह का कन्या भ्रूण मिला। यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस वहां पहुंची। इस दौरान कोटड़ी थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह भी वहां आ गए। को भीलवाड़ा ले जाया गया।
बाइक सवार को वैन ने मारी टक्कर, महिला घायल बच्चों को खरोच तक नहीं आई
बनेड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ रोड पर शुक्रवार को एक बाइक को वैन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को 108 की मदद से बनेड़ा हॉस्पिटल लेकर आए। वहीं हादसे के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार भैरू बागरिया पत्नी प्रेम के साथ कोदिया से नानकपूरा ससुराल जा रहा था। सुल्तानगढ रोड पर एक तेज गति से आ रही वैन से टक्कर मार दी। जिससे प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक पर 2 मासूम भी सवार थे, लेकिन बच्चों को खरोंच तक नहीं आई।
आरसीसी का काम करते श्रमिक के पेट में सरिया घुसा
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा क्षेत्र के बड्डूू गांव में आरसीसी का काम करते श्रमिक के पेट में सरिया घुस गया। जिसे पहले करेड़ा बाद में भीलवाड़ा रैफर किया गया।
जिले के बड्डूू ग्राम में RCC का काम करते वक्त दुर्गा सिंह नामक श्रमिक के पेट में सरिया घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए करेडा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके पेट से सरिया निकाला हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Published on:
30 Mar 2018 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
