
चावण्डिया गांव में राशन की दुकान में घुसा जहरीला सांप
करेड़ा।
उपखंड क्षेत्र के चावण्डिया गांव में सोमवार को एक राशन की दुकान पर लगी भीड़ में उस समय अफरी तफरी मच गई जब दुकान में एक जहरीला सांप घुस आया। कतार में खड़े लोग सांप को देखकर इधर—उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को राशन की दुकान से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार चावण्डिया गांव में सुरेन्द्र सिंह राणावत की राशन डीलर की दुकान है। जहां राशन लेने के लिए ग्रामीणों की कतार लगी थी। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान एक पांच फीट लंबा जहरीला सांप आकर राशन की दुकान में अंदर जाकर बैठ गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर—उधर भागने लगे। बाद में ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर दुकान के बाहर निकाला। उसके बाद कतार में लगे लोगों ने राहत की सांस ली।
चार दिन पहले टूटा पोल, करंट से हादसे का अंदेशा
भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर गोविंद कॉम्पलेक्स रोड स्थित सरस डेयरी बूथ के पास 4 दिन से टूटा विद्युत पोल बड़े हादसे का सबब बन सकता है। पोल के झूलते तार किसी को भी करंट की चपेट में ले सकते हैं। क्षेत्र के भगत वैष्णव ने बताया कि चार दिन पूर्व रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से पोल के दो टुकड़े हो गए। पोल पर 1100 केवी व 440 वॉल्ट की लाइन गुजर रही है। इससे क्षेत्रवासियों में डर है। लोगों ने विद्युत पोल को बदलने की मांग की है।
खेत पर दवाई छिड़कते हुए किसान की मौत
बनेड़ा क्षेत्र के डाबला ग्राम में खेत पर काम करते हुए दवाई छिड़कते डाबला निवासी राम सिंह उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई । बनेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पीएचसी रायला में करा शव परिजनों के सुपुर्द किया ।
Published on:
23 Oct 2017 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
