
So far, 167 broken records have been infected in bhilwara
भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण ने बुधवार को अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एक ही दिन में सर्वाधिक १६७ कोरोना संक्रमित सामने आए है। इससे पहले १७ अगस्त को १४६ जने संक्रमित आए थे। इन १६७ की सूची के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर २४०१ हो गई है। जबकि दो संदिग्ध की मौत हुई है जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब तक १०७७ जनों के स्वस्थ्य करके घर भेजा जा चुका है। मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को जारी सूची में ७३ से अधिक जने एक दूसरे के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि चार अगल-अलग सूची में भीलवाड़ा शहर के १३० जने संक्रमित आए है। इनके अलावा शाहपुरा के ११, सुवाणा ७, जहाजपुर व मांडल ४-४, सहाड़ा व मांडलगढ़ ३-३, आसीन्द व हुरड़ा २-२, बनेड़ा में १ केस सामने आए है।
चावला ने बताया कि आरके कॉलोनी, आरसी व्यास कॉलोनी व विजयसिंह पथिकनगर, संजय कॉलोनी, सुभाषनगर क्षेत्र में १४ जने, शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड में एक ही परिवार के सात जने समेत कुल १५ जने, सिन्धुनगर ३, तिलकनगर ९, चन्द्रशेखर आजाद क्षेत्र में १३, सांगानेरी गेट व सांगानेर ११, बापूनगर व पटेलनगर क्षेत्र २४, पुलिसलाइन व चपरासी कॉलोनी क्षेत्र १५, पाश्र्वनाथ सोसायटी २, पुर ७, नागौरी मोहल्ला सर्राफा बाजार, जूनावास, गुलमंडी, कावाखेड़ा, गांधीनगर, भदाली खेड़ा, राधेनगर, भवानीनगर काशीपुरी, १-१ संक्रमित शामिल है।
श्रेणी के आधार पर संक्रमित
७३ एक दूसरे से सम्पर्क से संक्रमित
२९ सर्दी, जुकाम व खांसी
१५ प्रवासी अन्य राज्यों से
०३ अन्य श्रेणी के
२४ रैण्डम जांच कराई
२३ कैसे संक्रमित हुए पता नहीं
१६७ कुल योग
शहर के चिन्हित क्षेत्रों में सख्त निषेधाज्ञा लागू
भीलवाड़ा . उपखण्ड मजिस्टे्रट रिया केजरीवाल ने आदेश जारी कर भीलवाडा शहर के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सख्त निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश के अनुसार भीलवाडा शहर के थाना सर्किल प्रतापनगर के शिवनगर व बापूनगर, गांधीनगर, आजादनगर, सुभाषनगर थाना क्षेत्र में आरसी व्यास कॉलोनी, आरके कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर, अम्बेडकर कॉलोनी, वैभवनगर गोकुल विला, कांवाखेडा, पुर थाना क्षेत्र के सिंघवी मोहल्ला, शिवम नर्बदा विहार, भीमगंज थाना क्षेत्र के आमलियों की बारी क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की है।
Updated on:
26 Aug 2020 11:02 pm
Published on:
27 Aug 2020 04:03 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
