वे ग्राम पंचायत से लेकर तहसील, उपखंड कार्यालय और कलक्ट्रेट में यह पीड़ा बता चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बहू के साथ रघुनाथ लुहार ने जनसुनवाई में पीड़ा सुनाई, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला। मंगलवार को कलक्ट्रेट के बहुउद्ेश्यीय हॉल में हुई जनसुनवाई में भीषण गर्मी में दूर-दूर से आए लोग अपने आवेदन देकर इस आस में बैठे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा।