15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दांड़ी यात्रा में गांधी के साथ शामिल 11 साथियों की कलक्ट्रेट में प्रतिमा लगी

- 15 लाख रुपए व्यय हुए, फाइबर रिइंफोर्सड पॉलीमर से बनी प्रतिमा- सीएम गहलोत कर सकते है 6 सितम्बर को अनावरण

less than 1 minute read
Google source verification
दांड़ी यात्रा में गांधी के साथ शामिल 11 साथियों की कलक्ट्रेट में प्रतिमा लगी

दांड़ी यात्रा में गांधी के साथ शामिल 11 साथियों की कलक्ट्रेट में प्रतिमा लगी

भीलवाड़ा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ दांडी यात्रा में शामिल रहे उनके 11 प्रमुख साथियों की प्रतिमा कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित की है। माना जा रहा कि 6 सितम्बर को भीलवाड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन प्रतिमाओं का अनावरण कर सकते है।

इसे देखते हुए नगर परिषद और जिला प्रशासन प्रतिमा अनावरण को अंतिम रूप देने में लगा है। दांडी मार्च का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़ा कदम था। यात्रा में 78 लोग शामिल थे। जिनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। यात्रा 12 मार्च 1930 को प्रारम्भ हुई जो 6 अप्रेल 1930 को दांडी समुद्र तट पर पहुंचने के बाद सम्मन्न हुई। 24 दिन की यह यात्रा करीब 241 मिल की थी। ब्रिटिश की ओर से लगाए नमक कर को चुनौती देने के लिए महात्मा गांधी ने यात्रा निकाली थी। 5 अप्रेल को यात्रा जब दांडी पहुंची तो गांधी के साथ चल रहे अज्ञात पैदल सैनिक तितर-बितर हो गए। इन 78 जनों में से 32 गुजरात प्रांत के, 6 कच्छ के, 4 केरल के, 3 पंजाब के, 2 मुम्बई के और सिंध, नेपाल, तमिलनाडु, आंध्र, उत्कल, कर्नाटक, बिहार व बंगाल से एक-एक सत्याग्रही शामिल थे।

11 प्रतिमा लगी
जिला कलक्ट्रेट परिसर में दांडी यात्रा में शामिल 11 जनों की प्रतिमा लगाई है। इनमें दो महिला जिसमें एक मॉडर्न व एक ग्रामीण परिवेश में है। 1 पादरी, 1 इसाई, 1 कमजोर, एक दुबला-पतला व्यक्ति शामिल है। प्रतिमा जयपुर से फाइबर रिइंफोर्सड पॉलीमर (एफआरपी) से बनकर आई है। ताकि सर्दी, गर्मी व बरसात में खराब नहीं हो सकें। इस कार्य पर लगभग 15 लाख व्यय होंगे। परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि प्रतिमाएं स्थापित कर दी है। इनको लगाने के साथ फिनिशिंग का काम चल रहा है।