गुरु पूजन करने गए, चोर समेट कर ले गए जेवर
भीलवाड़ा. परिजन गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार दोपहर मंदिर गए, पीछे से चोरों ने मकान को सूना देख कर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को दिन दहाड़े चोरी की ये वारदात बापूनगर के ए सेक्टर स्थित चन्द्रसिंह कानावत के आवास में हुई। पुलिस के अनुसार चोर कानावत के घर से आलमारी में 11 तोले जेवर व चार हजार नकद ले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन गुरु पूजा कर घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।